

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में घर से लापता व्यक्ति का आज शव मिलने की खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के कालु रोड़ स्थित वन क्षेत्र में तीन दिनों से लापता हंसराज मेघवाल का शव मिला। मृतक के पुत्र ने पिता की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।माना जा रहा है कि व्यक्ति के लापता होने के बाद पानी की कमी के चलते बेहोश हो गया होगा और फिर मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल कर रही है।


