HomeबीकानेरBikaner: बीकानेर पुलिस ने तीन करोड़ से अधिक रुपए के जब्त किए...

Bikaner: बीकानेर पुलिस ने तीन करोड़ से अधिक रुपए के जब्त किए मादक पदार्थों को किया नष्ट

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर पुलिस ने बाज़ार मूल्य का करीब 3 करोड़ 21 लाख 36 हजार 275 रुपये के मादक पदार्थों को नियमानुसार भट्टी में जलाकर मादक पदार्थों का निस्तारण किया। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की मौजूदगी में गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा अपराध शाखा के अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की।

जिले में दर्ज 130 एनडीपीएस मामलों में जब्त किए गए इन मादक पदार्थों में  2013 किलो डोडा पोस्त, 10.767 किलो गांजा 302.73 ग्राम एमडी 343.54 ग्राम स्मैक, 54.83 ग्राम एमडीएमए 59 नशीली गोलियां थी। इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों एवं एनडीपीएस अधिनियम के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण किया गया।



ताजा खबर