HomeबीकानेरBikaner: करंट की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से...

Bikaner: करंट की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बिजली लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से तीन लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार नोखा क्षेत्र के कुचौर गांव में बिजली लाइन ठीक करने के दौरान बिजली विभाग के एक ठेकाकर्मी सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे में ठेकाकर्मी सहित तीनों के हाथ-पैर झुलस गए जिनका इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग का ठेकाकर्मी लाइन की मरम्मत कर रहा था,इसी दौरान पास में मौजूद चाचा-भतीजा उसकी मदद कर रहे थे अचानक काम के दौरान तीनों करंट की चपेट में आ गए।



ताजा खबर