HomeबीकानेरBikaner: मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित पार्क की जर्जर दीवारों से हो सकता...

Bikaner: मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित पार्क की जर्जर दीवारों से हो सकता है हादसा ! समय रहते मरम्मत की उठी मांग

basic ad

मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र स्थित भैरव पार्क की जर्जर दीवारों और क्षतिग्रस्त भ्रमण पथ की समस्या को लेकर स्थानीय निवासी केशव किराडू ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। केशव किराडू के अनुसार, पार्क की दीवारें काफी जर्जर हो चुकी हैं और कई स्थानों पर टूट-फूट की स्थिति में हैं। इसके अलावा पार्क का भ्रमण पथ भी क्षतिग्रस्त है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पार्क के समीप एक निजी स्कूल स्थित है तथा आसपास के कई बच्चे प्रतिदिन पार्क में खेलते हैं। ऐसे में यदि जर्जर दीवार का कोई हिस्सा गिरता है तो गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते मरम्मत नहीं करवाई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उनका कहना है कि इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पूर्व में कई बार अवगत करवाया गया है।

स्थानीय निवासी किराडू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि भैरव पार्क की दीवारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा भ्रमण पथ को भी दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।



ताजा खबर