Homeखटाखट स्टोरीBikaner : लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पार्क में घूमने गई महिला के...

Bikaner : लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पार्क में घूमने गई महिला के साथ हुआ ये हादसा, आरोपी मौके से फरार

basic ad

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, सोमवार को बीकानेर के प्रसिद्ध लक्ष्मीनाथ जी मन्दिर परिसर पार्क में सुबह सुबह पैदल चक्कर निकालने आई महिला के एक घटना घटित हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मालियों का बास, गोकुल सर्किल निवासी कुसुमलता श्रीमाली पत्नी विकास श्रीमाली रोज की तरह लक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर के संतोषी माता पार्क में पैदल चक्कर काट रही थी। इस दौरान उसने अपना पर्स पास में लगी रेलिंग पर टांग दिया। चक्कर काटने के थोड़ी देर बाद वापस देखा तो रेलिंग के ऊपर से उसका पर्स गायब था। पर्स के अंदर महिला के ज़रूरी कागज, मोबाइल और कुछ पैसे थे। महिला ने इधर उधर देखा तो उसे कोई दिखाई नही दिया। ऐसा अनुमान है कि आरोपी पर्स चुराकर मौके से फरार हो गया। बरहाल इस घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे अगर दुरुस्त हुए तो आरोपी पकड़ में आ सकता है।



ताजा खबर