Homeक्राइमBikaner Crime : समूह बनाकर चोरी-नकबजनी की वारदातों को अंजाम, 2 महिला...

Bikaner Crime : समूह बनाकर चोरी-नकबजनी की वारदातों को अंजाम, 2 महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

basic ad

# चोरी की वारदातों का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार; दो वाहन जब्त

**Police Crack Theft Cases, Six Accused Arrested; Two Vehicles Seized**

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बज्जू पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक संगठित गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, वारदात में इस्तेमाल कपड़े और दो वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शराफत, मुन्नी बाई, पप्पू, स्त्री, कौहिर और राहुल के रूप में हुई है। सभी आरोपी बाड़मेर जिले के रहने वाले बताए गए हैं और एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

पुलिस के मुताबिक चोरी और नकबजनी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक नेमाराम और पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह का पता लगाया। जांच में सामने आया कि आरोपी समूह बनाकर बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहते थे तथा सुनियोजित तरीके से चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, नकबजनी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अकेले आरोपी पप्पू के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। सभी आरोपी बारां जिले के निवासी है और मोगिया समुदाय से ताल्लुक रखते है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने बज्जू क्षेत्र के अलावा आसपास के किन-किन इलाकों में चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया है।



ताजा खबर