Homeक्राइमBikaner : नयाशहर थाना क्षेत्र फायरिंग की चर्चा ! तस्करी के मामलें...

Bikaner : नयाशहर थाना क्षेत्र फायरिंग की चर्चा ! तस्करी के मामलें में फरार चल रहे युवक का पीछा कर पुलिस ने दबोचा

basic ad

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नया शहर थाना पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थाना अधिकारी सुरजीत कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करी के मामले में फरार आरोपी देवकीशन टाक निवासी नत्थूसर बास विवेक बाल निकेतन के पास ने साथी सोनू के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की और वाल्मीकि चौराहे के पास स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखते ही देवकीशन और उसका साथी सोनू गाड़ी लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। दोनों वाल्मीकि चौराहे से विश्वकर्मा गेट, धर्मनगर द्वार, बेसिक कॉलेज और एमएम स्कूल होते हुए नत्थूसर गेट की ओर निकल गए। इसी दौरान नत्थूसर गेट के पास उनकी स्कॉर्पियो एक पत्थर से टकरा गई, जिससे गाड़ी का टायर फट गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी में सवार देवकीशन और उसके साथी सोनू को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, नया शहर थाना पुलिस ने जुलाई माह में नशीले पदार्थ एमडीएमए बरामद कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए थे। इन मामलों में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों का पीछा करने के दौरान पुलिस टीम द्वारा फायरिंग किए जाने की चर्चा भी सामने आई, हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी फायरिंग की घटना से इनकार किया है। मामले में पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।



ताजा खबर