HomeबीकानेरBikaner: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

Bikaner: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भजनलाल शर्मा रविवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित होगा, जिसमें भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

भाजपा नेता श्याम पंचारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सदैव कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद को प्राथमिकता देते हैं। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अपने सुझाव एवं विचार रखने का अवसर मिलेगा, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा होगी।जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने दी जानकारी।



ताजा खबर