
Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के बड़े धार्मिक स्थानों में से एक रामदेवरा में अगले माह को बड़ा मेला भरने वाला है लेकिन अभी से रामदेवरा में दर्शन करने वालो का तांता लग गया है। इसी को देखते हुए रेलवे जोधपुर-रामदेवरा भगत की कोठी के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन शुरू की है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर 13.00 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। ट्रेन में 8 जनरल और 2 गार्ड कोच समेत कुल 10 कोच होंगे।

यहां होगा ठहराव

ट्रेन जोधपुर से राईकाबाग, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिंवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी स्टेशन पर ठहरेगी।वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वापसी में फलोदी, मारवाड़ लोहावट, ओसियां, तिंवरी, मारवाड़ मथानिया, मंडोर, राईकाबाग तथा जोधपुर में ठहराव रहेगा।




