
Bikaner आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की शाम बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा वाले एक आदेश जारी करते हुए सदर, गंगाशहर और लूणकरणसर के थाना अधिकारी बदल दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाना अधिकारी परमेश्वर सुथार को अब साइबर थाने में लगाया गया है। वहीं सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार को जिला विशेष टीम (डीएसटी) की जिम्मेदारी दी गई है। इस आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक गणेश बिश्नोई को गंगा शहर का थाना अधिकारी लगाया गया है और रमेश नोयल को सदर थाना अधिकारी के रूप में लगाया गया है । वहीं पुलिस निरीक्षक महावीर बिश्नोई को लूणकरणसर थाने की जिम्मेदारी दी गई है




