Homeखटाखट स्टोरीBikaner : पुलिस के लिए मुखबिरी करना भारी पड़ा युवक को,...

Bikaner : पुलिस के लिए मुखबिरी करना भारी पड़ा युवक को, रंजिश के चलते अपहरण कर युवक से मारपीट

Bikaner आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में पुलिस की मुखबिर करने के चलते एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 19 अगस्त को वह गणेश धोरा स्थित गणेश मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था इस दौरान दोपहर करीब पौने 3 बजे सुजानदेसर गंगा रेजीडेंसी निवासी यशवंत ने रामस्वरूप,मायादेवी, मूलाराम,प्रभुराम,मनोज बिश्नोई,राकेश सोनी,राकेश जाट,रामा सिद्ध, मनोज पलाना व अन्य ने उसे बीच रास्ते रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे रामदेव नगर की गोचर में जबरन पकड़कर ले गए। इतना ही आरोपियों के साथ आई दो लड़कियों ने उसके कपड़े फाड़कर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

 

आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन,मोबाइल , पर्स और 20 हजार नकद रुपयों के अलावा आरसी, एमटीएम, आधार-पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज छीन लिए। बरहाल पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामलें की जांच कर रही है।



ताजा खबर