Homeखटाखट स्टोरीBikaner : होटल के कमरे में मिला युवक का शव, संदिग्ध हालात...

Bikaner : होटल के कमरे में मिला युवक का शव, संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, जयपुर रोड बाईपास स्थित एक होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की शाम होटल के एक कमरे में युवक बेहोशी की हालत में मिला। होटल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि मृतक की पहचान विक्रम सिंह राठौड़ के रूप में हुई है। वह बीकानेर आया हुआ था और जयपुर रोड बाईपास स्थित होटल में ठहरा था। युवक के कमरे में बेहोश मिलने के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के चाचा सुरेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। पुलिस युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।



ताजा खबर