Homeखटाखट स्टोरीधर्मधारा : कोडमदेसर में लगेगा श्रद्धालुओं का जमघट, 23 और 24 सितम्बर...

धर्मधारा : कोडमदेसर में लगेगा श्रद्धालुओं का जमघट, 23 और 24 सितम्बर को मेले का आयोजन

धर्मधारा आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर से 24 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक व हजारों सर्व जाति-समुदाय के श्रद्धालुओं के आस्था व विश्वास के प्रमुख केन्द्र कोडमदेसर में भैरवजी का सालाना मेला 23 व 24 सितम्बर को भरेगा। अनेक श्रद्धालु पैदल, विभिन्न वाहनों से 23 सितम्बर को शाम को रवाना होकर कोडमदेसर गांव पहुंचेंगे। अनेक श्रद्धालु 23 सितम्बर बुधवार को रात को कोडमदेसर में ठहर कर भैरवजी की स्तुति वंदना व भक्ति करेंगे।

श्री देदारामजी गहलोत (माली) वंशज सार्वजनिक प्रन्यास के पदाधिकारियों, व देदारामजी वंशज गहलोत पुजारी परिवार के गणमान्य सदस्यों की सभा में मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, भीड़ नियंत्रण, सुगमता से दर्शन के साथ आकर्षक रोशनी व सजावट की जाएगी।

श्री देदारामजी प्रन्यास के अध्यक्ष विजय गहलोत ने बताया कि 23 सितम्बर भादवा सुदी द्वादशी वार बुधवार तथा 24 सितम्बर वार गुरुवार को मुख्य मेला परवान पर रहेगा। भादवा सुदी बारस का भैरवजी का पूजन, विशेष श्रृंगार, महा आरती के साथ विधि विधान से मेले की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि कानून एवं व्यवस्था तथा यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर विशेष नफरी भिजवाने का आग्रह किया है।



ताजा खबर