Homeखटाखट स्टोरीBikaner :दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP पैनल से संयुक्त सचिव जीतकर आये लक्ष्यराज...

Bikaner :दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP पैनल से संयुक्त सचिव जीतकर आये लक्ष्यराज सिंह का रायसर में हुआ स्वागत

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी बन कर संयुक्त सचिव पद पर जीतने वाले चुरू के गांव अमरपुरा के छात्रनेता लक्ष्यराज सिंह का सोमवार को रायसर गांव में ग्रामीणों द्वारा अभिनन्दन किया गया।

इस मौके पर राज्य के युवा के देश की राजधानी में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने को गर्व का विषय बताते हुए ठाकुर हरिसिंह भाटी, लक्ष्मण सिंह भाटी, राजेन्द्र सिंह भाटी, भंवर सिंह बीका, पूर्व सरपंच नारायण सिंह भाटी, खींवसिंह, मोहनराम मोयल, मूलाराम कुमावत, बंशीदास स्वामी, भीखसिंह भाटी, सुबेदार गोविंद सिंह भाटी, एडी. एसपी भोपाल सिंह भाटी एवं ग्राम पंचायत रायसर की ओर से लक्ष्य राज सिंह का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर लक्ष्यराज सिंह को करणी माताजी की तस्वीर भेंट की गई।



ताजा खबर