Homeखटाखट स्टोरीदुनियादारी : हवा में कलाबाजी, रॉकेट जैसी रफ्तार! Tesla Roadster के स्टंट...

दुनियादारी : हवा में कलाबाजी, रॉकेट जैसी रफ्तार! Tesla Roadster के स्टंट ने चौंकाया, 0.81 सेकंड में 100 की स्पीड का दावा

दुनियादारी आपणी हथाई न्यूज, इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार रोडस्टर अपने हैरतअंगेज स्टंट और रॉकेट जैसी तकनीक को लेकर चर्चा में है। टेक्सास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कार को हवा में छलांग लगाते, कलाबाजी दिखाते और चारों पहियों पर वापस जमीन पर उतरते हुए दिखाया गया। इतना ही नहीं, एक सेमी-ट्रक के ऊपर से छलांग लगाने का नजारा भी सामने आया। इन प्रदर्शनों ने इसे उड़ने वाली कार के रूप में पेश किए जाने की चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि, इन करतबों को प्रोडक्शन मॉडल की प्रमाणित क्षमताएं मानना अभी जल्दबाजी होगी।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का दावा है कि नई रोडस्टर महज 0.81 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी की योजना इसे Performance, Thrust और Rocket सहित तीन वेरिएंट में पेश करने की है। सबसे खास Rocket वेरिएंट में 10 थ्रस्टर और विशेष सिस्टम देने की बात कही गई है, जिसमें कंप्रेस्ड गैस की मदद से अतिरिक्त थ्रस्ट पैदा किया जाएगा। इसके अलावा, कार में विशेष सक्शन सिस्टम मिलने का भी दावा है, जो तेज रफ्तार के दौरान पकड़ और स्थिरता बेहतर बनाने के लिए 2G तक डाउनफोर्स पैदा कर सकता है।

https://x.com/Tesla/status/2110913438293647789?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2110913438293647789%7Ctwgr%5Ec3b0fdf4ffebae70833c8591eb3a9f28d95b46ff%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-7328798252439993575.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html

बुकिंग की बात करे तो टेस्ला की वेबसाइट के मुताबिक, Performance वेरिएंट के लिए 50 हजार डॉलर और Thrust वेरिएंट के लिए 2.50 लाख डॉलर की बुकिंग राशि बताई गई है। भारतीय मुद्रा में Performance मॉडल के लिए 5.01 लाख रुपये बुकिंग राशि और अगले 10 दिनों में 45.05 लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने का विवरण दिया गया है। वहीं, Thrust वेरिएंट के लिए 5.01 लाख रुपये बुकिंग राशि और 2.45 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त राशि निर्धारित बताई गई है। Rocket वेरिएंट चुनिंदा ग्राहकों के लिए होगा और इसे सिंगल-सीटर बताया गया है। हालांकि, थ्रस्टर तकनीक की सुरक्षा, सार्वजनिक सड़कों पर इस्तेमाल की अनुमति और ग्राहकों को मिलने वाले वास्तविक फीचर्स को लेकर अभी कई सवाल बाकी हैं।

टेस्ला ने दूसरी पीढ़ी की रोडस्टर को पहली बार 2017 में पेश किया था और उस समय 2020 से डिलीवरी शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इसमें लगातार देरी हुई। अब कंपनी की योजना इसे 2028 में बाजार में उतारने की है, हालांकि डिलीवरी का निश्चित कार्यक्रम अभी स्पष्ट नहीं है। कंपनी ने पहले एक बार चार्ज करने पर करीब 1,000 किलोमीटर की रेंज का दावा भी किया था। फिलहाल, रोडस्टर की रफ्तार और रॉकेट जैसी तकनीक के दावे आकर्षक जरूर हैं, लेकिन इसकी वास्तविक क्षमता, सुरक्षा और सड़क पर इस्तेमाल की मंजूरी का पता प्रोडक्शन मॉडल सामने आने के बाद ही चल सकेगा।

 



ताजा खबर