

Politics आपणी हथाई न्यूज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित विवादित बयान को लेकर बीकानेर में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार को शहर और देहात जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंककर आक्रोश जताया तथा उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान संबंधित बयान का वीडियो एलईडी के माध्यम से आमजन को भी दिखाया गया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला ने मदन राठौड़ पर निशाना साधते हुए उन्हें पाकिस्तान का एजेंट बताया और उनके कथित बयान को लेकर सवाल उठाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी और उनके राष्ट्रवाद के दावों में विरोधाभास नजर आता है।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भाजपा खुद को राष्ट्रवाद का सबसे बड़ा पैरोकार बताती है, लेकिन उसके नेताओं के कथित बयानों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा का राष्ट्रवाद आखिर किस रूप में सामने आता है और क्या देशभक्ति को केवल राजनीतिक भाषणों तक सीमित रखा जा सकता है?
पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद केवल भाषणों तक सीमित दिखाई देता है। जब पार्टी के नेताओं के बयानों पर सवाल उठते हैं, तो उन्हें जवाब देना चाहिए। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि देशभक्ति किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं है। राष्ट्रवाद के नाम पर जनता को गुमराह करने का अधिकार किसी को नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान पीसीसी महासचिव गजेन्द्र सिंह सांखला, प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी, डॉ. प्रीति मेघवाल, शर्मिला पंचारिया, वंदना गुप्ता, शलीना खान, बेनजीर बानो, नंदलाल, करणी सिंह राजपुरोहित, हसन अली, आनंद सिंह सोढ़ा, नितिन वत्स, सुमित कोचर, मनोज चौधरी और जाकिर नागौरी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कथित बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की और उनसे इस्तीफे की मांग की।
जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल और शहर कांग्रेस प्रवक्ता भीखाराम ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में हजारीमल देवड़ा, अर्जुनराम कूकणा, अमरीक सिंह, पूनमचंद भाम्भू, आशा देवी स्वामी, मुमताज शेख, राहुल जादुसंगत, पवन कुमार, रवि जनागल, मोहम्मद अतीक, रिजवान खान, समीर खान, जतिन व्यास, पन्नालाल मेघवाल, बीरबल मूंड, गौरीशंकर, प्रेमकुमार दैया, दिनेश मीणा, प्रेम जोशी, चेतना चौधरी, रामसिंह, आसाराम, बिरजाराम भीन, हरिशंकर नायक, ताहिर हसन कादरी, कमल गोयल, आबिद हुसैन, रईस अली, मोहम्मद फारूक, लक्ष्मण, सलीम भाटी, बजरंगलाल, महबूब, रविन्द्रपाल, अरशद सिंधी, मनोज गहलोत, जगदीश भाम्भू, मुकेश जोशी, खेमाराम, ओमप्रकाश कड़ेला, नरेश नायक, इस्माईल खिलजी, एजाज पठान, गोरधनलाल मीणा, नरेन्द्र देवड़ा, भवानी शंकर गहलोत, रामनाथ आचार्य, विनयकुमार आचार्य, सादिक हुसैन, सलमान रंगरेज, देवेन्द्र कुमार, भगवान सिंह, जयदीप सिंह जावा, राजेन्द्र प्रसाद धवल, हंसराज बिश्नोई, सोनू मेघवाल, किशनलाल, जाकिर पठान, सुरेन्द्र डोटासरा और देवराज सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।


