Homeक्राइमBikaner : बड़ा बाजार क्षेत्र में मेडिकल स्टोर से चोरी कर भाग...

Bikaner : बड़ा बाजार क्षेत्र में मेडिकल स्टोर से चोरी कर भाग रहे आरोपी को लोगों ने दबोचा, पकड़कर ले गए थाने

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब बड़ा बाजार बैदों के चौक स्थित प्रीति मेडिकल स्टोर से दो युवकों द्वारा गल्ले से पैसे चोरी कर भागने का मामला सामने आया है ।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात दो युवक दुकान पर पहुंचे और मेडिकल स्टोर के गल्ले में रखें दो हजार रुपये निकालकर भाग गए। इस दौरान अचानक मची अफरा तफरी से आस पास मौजूद भीड़ इकट्ठा हो गई और युवकों का पीछा कर एक युवक को दबोच लिया जबकि एक युवक फरार हो गया।

मौके पर जमा भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर दी और उसे पकड़कर सम्बन्धित थाने ले गए। युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें युवक अपना नाम आकाश घारू नत्थूसर गेट हरिजन बस्ती निवासी बता रहा है।



ताजा खबर