

Sports आपणी हथाई न्यूज, शनिवार को बेंगलुरु में भारत वेस्टइंडीज के बीच चल रही टी 20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज इस मुकाबले को जीतकर इतिहास रचने की उम्मीद कर रही है वही भारतीय टीम बेंगलुरु में यह मुकाबला जीतकर जीत की हैट्रिक बनाने की कोशिश करती नजर आयेगीं।

बात करे अब तक सीरीज की तो भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले जीते है वही भारतीय टीम की गेंदबाजी इस सीरीज में लचर रही है वही वेस्टइंडीज की गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने अब तक प्रभावित किया है। आपकों बता दे कि 2019 से भारतीय टीम ने कोई भी घरेलू टी 20 सीरीज नही हारी है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर पर इस सीरीज को बचाने का मानसिक दबाव होगा। अर्शदीप सिंह के चोटिल हो जाने के बाद टीम में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को जगह दी गई है। भुवी 4 साल बाद भारतीय टीम में खेलते नजर आएंगे।

बारिश पैदा कर सकती है खलल
भारत वेस्टइंडीज के इस अंतिम टी 20 मुकाबले में बारिश बाधा डाल सकती है। शनिवार के दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वही रात के समय भी 1 डेढ़ घण्टे बारिश की संभावना बनी हुई है। शाम के समय बादल छाये रहेंगे और तेज हवा चल सकती है। अगर मैच रद्द होता है तो दोनों टीमें संयुक्त विजेता होंगी।


