

Bikaner आपणी हथाई न्यूज,शनिवार को नवरात्रों के बीच एलिक्सिर इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगे परिधानों और मधुर संगीत के बीच विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय की प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी आचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिवकुमार बिस्सा, ओम पारीक, किशन पुरोहित एवं अनु जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में शैलेश तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी सहयोगियों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सभी के सहयोग एवं समर्पण की सराहना की।


