Homeखटाखट स्टोरीPolitics: उप महापौर चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग मामले में महापौर अनिल...

Politics: उप महापौर चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग मामले में महापौर अनिल कल्ला ने उठाई दोषी पार्षदों पर कार्रवाई की मांग

आपणी हथाई Politics न्यूज, बीकानेर में बीते माह हुए निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस में शुरू हुई सियासी हलचल थमने का नाम नही ले रही। बीकानेर में  उप महापौर चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस के एक धड़े में असंतोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर यह असंतुष्ट समूह दोषी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिल चुका हैं।

इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम महापौर अनिल कल्ला ने आज एक बयान जारी कर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित समिति अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी से मांग की है कि नगर निगम उप महापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही संपादित करावे ताकि पार्टी में अनुशासन बना रहे ।



ताजा खबर