Homeखटाखट स्टोरीBikaner: हिंसा-अहिंसा और भगत सिंह पुस्तक का विमोचन 27 को

Bikaner: हिंसा-अहिंसा और भगत सिंह पुस्तक का विमोचन 27 को

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, पी.वोहरा फाउंडेशन की ओर से 27 अक्टूबर, मंगलवार को सायं 5 बजे लेखक से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन होगा। पी.वोहरा फाउंडेशन के डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि जिला उद्योग संघ सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध इतिहासकार अशोक कुमार पांडेय के साथ – ‘इतिहास का सच, राजनीति की स्मृति और समाज का विवेकÓ (गांधी और भगत सिंह की वैचारिक विरासत के संदर्भ में) के विषय पर वार्ता की जाएगी। इस दौरान अशोक कुमार पांडे की पुस्तक हिंसा-अहिंसा और भगत सिंह का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में लेखक एवं पत्रकार हरीश बी. शर्मा का भी आतिथ्य रहेगा। कार्यक्रम में बुद्धिजीवी, ख्यातनाम, राजनैतिक व हर वर्ग के लोग आमंत्रित हैं।



ताजा खबर