Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने श्रीमाली ब्राह्मण समाज को...

Bikaner : बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने श्रीमाली ब्राह्मण समाज को 21 लाख रुपये देने की अनुशंसा की

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पश्चिम क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास की अनुशंसा पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लिए 21 लाख रुपये की राशि की अनुशंसा की गई है। इस राशि का उपयोग समाज के मंदिर और भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। यह अनुशंसा बीकानेर श्रीमाली समाज के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष पं. जतन लाल श्रीमाली (कपिल गुरु) के आग्रह एवं समाज के हित में की गई है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य नागरिक और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से ट्रस्टी रमेश कुमार व चंद्र प्रकाश दवे, रमेश कुमार व्यास, समाज के युवा अध्यक्ष तेजेश श्रीमाली, कमल श्रीमाली और अनिल श्रीमाली शामिल थे।

इस दौरान उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने संपूर्ण श्रीमाली समाज की ओर से विधायक जेठानंद व्यास का स्वागत किया और मंदिर व भवन विकास की इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए उनका हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।



ताजा खबर