Homeपॉलिटिकल पाटाElection update: महापौर चुनाव से पहले बीकानेर में 'नोटिस पॉलिटिक्स' जारी, कांग्रेस...

Election update: महापौर चुनाव से पहले बीकानेर में ‘नोटिस पॉलिटिक्स’ जारी, कांग्रेस पार्षद को मिला नोटिस !

आपणी हथाई Election update,बीकानेर में नगर निगम महापौर चुनाव से पहले बीकानेर में सियासी हलचल लगातार जारी है। महापौर चुनाव को लेकर बीकानेर में चल रही ‘नोटिस पॉलिटिक्स’ सुर्ख़ियों में है। कांग्रेस का आरोप है कि महापौर चुनाव प्रभावित करने के लिए कांग्रेस पार्षदों को नोटिस के जरिए डराया-धमकाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पार्षद मनोज बिश्नोई और मकसूद अहमद के बाद अब नवरत्न डागा को नोटिस थमाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्षद नवरत्न डागा को सदर थाना पुलिस में दर्ज  टिकट चोरी से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया गया है, पार्षद चुनाव से पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित मारपीट के बाद सदर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद दीपक अरोड़ा की तरफ से टिकट चोरी को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया था इसी प्रकरण को लेकर अब कांग्रेस पार्षद नवरत्न डागा को नोटिस दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इस मामले में अब तक पार्षद नवरत्न डागा का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

आपको बता दें नगर निगम महापौर चुनाव के दौरान नवरत्न डागा ने पार्टी से बगावत करते हुए नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस लेते हुए पार्टी के प्रति भरोसा जताया था उनको नोटिस मिलने की खबर सामने आने से सियासी गलियारा में अब ‘नोटिस पॉलिटिक्स’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।



ताजा खबर