HomeबीकानेरBikaner: ऐन्जैल इंग्लिश स्कूल में विद्यार्थियों को मोबाइल व इंटरनेट के सदुपयोग...

Bikaner: ऐन्जैल इंग्लिश स्कूल में विद्यार्थियों को मोबाइल व इंटरनेट के सदुपयोग की थी जानकारी

Ads

आपणी हथाई न्यूज,आज ऐन्जेल इंग्लिश स्कूल में मजिस्ट्रेट भागचंद पंवार द्वारा छात्रों को मोबाइल के दुरुपयोग, साइबर क्राइम तथा सोशल मीडिया के प्रचलन व उनका हमारे जीवन में होने वाले गलत प्रभावो के बारे में बताया. तथा बच्चों को भी जागरूकता के साथ अपने माता पिता से इस बारे में चर्चा करनी चाहिए।

प्राचार्य महेश व्यास ने छात्रों को समझाते हुवे बोला कि छात्रों के साथ साइबर क्राइम हो रहा हैं तो वह अपने माता पिता और शिक्षक से इस बारे में वार्तालाप करें मोबाइल के दुरुपयोग से बचें , उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा साइबर क्राइम तथा सोशल मीडिया से असुरक्षित हैं तो वे निम्न नंबर पर कॉल करके सहायता मांग सकते हैं :-
1.चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर [1098]
2.आपातकालीन पुलिस सहायता [112]
3.साइबर फ्रोड हेल्पलाइन [1930]
इस अवसर पर श्रीमति अर्चना किराडू मैम ने साइबर अवेयरनेस के साथ गुड टच बैड टच पर भी विद्यार्थियो चर्चा की। संस्था प्रधान महेश व्यास ने मजिस्ट्रेट श्री भागचंद पंवार और श्री मति अर्चना किराडू का आभार प्रकट किया।

Ads

ताजा खबर