HomeबीकानेरBikaner: चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित मांझे...

Bikaner: चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित मांझे का जखीरा किया जब्त

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के देशनोक में कल हुए दर्दनाक हादसे में एक मासूम की प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई।कल हुए हादसे के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है।कल कोतवाली पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार गोगागेट क्षेत्र में गफूर बस्ती स्थित लाल गुफा रोड पर पुलिस द्वारा एक मकान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मकान से 29 गेडी प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है।आपणी हथाई न्यूज आमजन से अपील करते है कि बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले पतंग महोत्सव के दौरान चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करे। अगर आपके इर्द-गिर्द कोई चाइनीज मांझे की खरीद फरोख्त करता है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में दे। आपकी यह पहल किसी व्यक्ति के जीवन को बचा सकती है।



ताजा खबर