आपणी हथाई न्यूज,शहर में खाकी की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ताजा मामला नयाशहर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ नत्थूसर गेट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि वह अपने साथ हुई किसी घटना के मामले में प्रगति जानने और न्याय की उम्मीद लेकर थाने गया था, लेकिन वहां उसे राहत मिलने के बजाय मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
लॉकअप में बंद करने और भेदभाव का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो व के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित ने एक अन्य वीडियो जारी कर चौंकाने वाला दावा किया है कि 19 फरवरी को जब वह अपनी शिकायत लेकर नयाशहर थाने पहुँचा, तो पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे ही लॉकअप में बंद कर दिया। पीड़ित ने एक डीवाईएसपी (DySP) और नयाशहर थानाधिकारी पर भेदभावपूर्ण व्यवहार और अनुचित दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
वीडियो वायरल, जांच की मांग हुई तेज
इस घटना से जुड़ा पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिससे आमजन में खासा रोष देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लोग अब निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण पर जब उच्चाधिकारियों और संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उनकी ओर से अब तक कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सबकी नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।


