
आपणी हथाई न्यूज, अक्सर विवादित बयान देने वाले फिल्मकार अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड की बड़ी म्यूजिक कम्पनी टी सीरीज पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि टी सीरीज हुनर की कद्र नहीं करती है। अनुराग का कहना है कि अगर टी सीरीज के भूषण कुमार किसी फ़िल्म के म्यूजिक की खरीद में रूचि नहीं रख रहें है तो यकीन मानिए फ़िल्म का संगीत अच्छा ही होगा।
अनुराग के अनुसार भूषण कुमार स्टार को देखकर फ़िल्म का संगीत खरीदते है फ़िल्म के संगीत की क्वालिटी को देखकर नहीं।अचरज की बात है यह भी है अनुराग की तीन हिट फिल्मों ग़ुलाल, देव डी और गैंग्स ऑफ़ वासेपुर का संगीत टी सीरीज ने ही रिलीज किया था। अनुराग का कहना है कि देव डी जैसी फ़िल्म के संगीत के लिए टी सीरीज ने उन्हें कुछ नहीं दिया है।
अनुराग कश्यप हाल ही में बॉलीवुड की खूब आलोचना कर दक्षिण भारत में शिफ्ट होने का ऐलान कर चुके है। वही टी सीरीज आज भी दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूब चैनल्स में से एक है। टी सीरीज के भूषण कुमार स्व. गुलशन कुमार के पुत्र है और इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फ़िल्में भूषण कुमार ही बना रहें है। भूषण कुमार की नेट वर्थ 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। देखना होगा अनुराग के आरोपों पर भूषण कुमार क्या प्रतिक्रिया देते है।
मनोज रतन व्यास


