
आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय में आज सुबह गणेश चतुर्थी के दिन BDA मास्टर प्लान के नवीन प्रारूप का विमोचन जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, कलेक्टर नम्रता वृष्णि, BDA आयुक्त अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर द्वारा किया गया। बीकानेर मास्टर प्लान ( वर्ष 2023-43 ) के नवीन प्रारूप में 185 गांव को शामिल किया गया है। बीकानेर मास्टर प्लान के प्रारूप विमोचन कार्यक्रम में भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही, मास्टर प्लान नवीन प्रारूप विमोचन कार्यक्रम में न केवल विधायक बल्कि भाजपा कार्यकर्ता भी दिखाई नहीं दिए अक्सर ऐसे आयोजनों में विधायक व भाजपा कार्यकर्ता नजर आते रहे हैं।


