Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : सड़क हादसें में मजदूर की मौत, आधा दर्जन से...

Bikaner Accident : सड़क हादसें में मजदूर की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल भी

आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की सुबह बीकानेर से कोलायत थाना क्षेत्र में एनएच 11 के दियातरा नोखड़ा सड़क मार्ग पर एक मिनी ट्रक पलट गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई वही 9 लोग इस हादसे में घायल हो गए अब तक मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले सभी व्यक्ति मिनी ट्रक में सवार थे और यह सारे मजदूर थे जो फलोदी के एक फार्म हाउस से अनार की कटिंग कर मिनी ट्रक में लोड करके बीकानेर की ओर आ रहे थे ।

 

 

इस दौरान दियातरा नोखड़ा के बीच ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई जिससे मिनी बस ट्रक पलट गया इस हादसे में ट्रक में पीछे बैठे मजदूर घायल हो गए ,आसपास के लोगों की मदद से इन्हें पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया जहां इन सभी मजदूरों का इलाज चल रहा है। यह सभी मजदूर महाराष्ट्र के नासिक के मालेगांव के रहने वाले हैं इस सड़क हादसे में अक्षय ,सुरेश ,अशोक अभिमन्यु,रमेश लिश अविनाश को गंभीर चोट आई है वही कृष्णा नाम की मजदूर थी इस हादसे में जान चली गई है



ताजा खबर