Bikaner Breaking : नोखा के केडली गांव में हुई 3 मासूमों की मौत के बाद जिला कलेक्टर ने किया दो कार्मिकों को निलंबित - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Breaking : नोखा के केडली गांव में हुई 3 मासूमों की...

Bikaner Breaking : नोखा के केडली गांव में हुई 3 मासूमों की मौत के बाद जिला कलेक्टर ने किया दो कार्मिकों को निलंबित

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के नोखा तहसील के केडली ग्राम पंचायत की सरकारी स्कूल देवनाड़ा में हुए पानी की टँकी की ढहने से हुए 3 बच्चियों की मौत हो गई थी। अब हादसे में जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने अभी बड़ा एक्शन ले लिया है। जिला कलेक्टर ने घटना के बाद खुद मौके का निरीक्षण किया ओर कार्यवाही के दौरान स्कूल प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। जिसके पुष्टि खुद जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की है।

- Advertisement -Ads

 

कलेक्टर ने कहा कि, हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रधानाध्यापक और शिक्षक को निलंबित किया है। मंगलवार सुबह देवानाडा की सरकारी स्कूल मे जो हादसा हुआ। जहां स्कूल का जर्जर अवस्था में पड़े कुंड की पट्टिया टूट जाने से स्कूल की तीन मासूम छात्राओं की मौत हो गई।

 

आपको बता दे कि ग्रामीणों ने नोखा के बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया हैं। जिन अधिकारियों की लापरवाही से ये हादसा हुआ है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग रखी है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर