

Bikaner Fraud आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोटगेट थाना क्षेत्र में रानीबाजार पोकर क्वार्टर निवासी किरण बाला निवासी के अनुसार उसके साथ 2023 में 38.53 लाख का साइबर फ्रॉड हुआ था। इसी मामलें दिल्ली निवासी हरदेव शर्मा उसके संपर्क में आया और साइबर थाने में जानकार होने और रकम दिलाने का भरोसा दिलाया। अब इसी व्यक्ति पर महिला ने 20.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम लेने के साथ महिला की कार, लैपटॉप और मोबाइल भी अपने पास रख लिए गए और बाद में उसे धमकाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवाद के अनुसार, नवम्बर 2024 में आरोपी ने महिला की कार ठीक करवाने के बहाने अपने साथ ले गया। महिला के अनुसार, मई 2024 से नवंबर 2025 के बीच उससे अलग-अलग समय पर रकम ली गई। आरोपियों ने इस दौरान उसकी कार और सामान लौटाने की बात कहकर लगातार पैसे ऐंठे और बार बार महिला के निवेदन के बाद भी ना पैसे लौटाए ना कार और ना अन्य सामान। इस दौरान आरोपी ने महिला से गाली गलौच भी की और जान से मारने की धमकी भी दी। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान महिला से कुल 20,25,939 रुपये लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है।


