Homeखटाखट स्टोरीBikaner : धरणीधर कॉलोनी के एक मकान से अचानक उठने लगा धुंआ...

Bikaner : धरणीधर कॉलोनी के एक मकान से अचानक उठने लगा धुंआ और आग,टला बड़ा हादसा

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज, बीकानेर की धरणीधर कॉलोनी क्षेत्र में रविवार सुबह अचानक के घर से धुंआ उठता नजर आया जिसके बाद आस-पड़ोस में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार धरणीधर कॉलोनी निवासी मुकुंद बिहारी बिस्सा के घर की ऊपरी मंजिल से अचानक धुंए का गुब्बार दिखाई दिया।

देखें वीडियो https://www.facebook.com/share/r/1Hqep1w6xk/

 

जिसके बाद आस पास मौजूद लोग संत महाराज, दुर्गाशंकर आचार्य, अन्ना कट्टी, जयंत आचार्य, सवाई सिंह और अजय श्रीमाली की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के चलते घर के अंदर लगे एयर कंडीशनर में आग लग गई। जिसके चलते घर में रखी अन्य वस्तुओं को भी नुकसान हुआ है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया था और इससे बड़ा हादसा होते होते टल गया।



ताजा खबर