Homeखटाखट स्टोरीदेश : उपचुनावों के रिजल्ट में भाजपा का खाता भी नही खुला,दलबदलू...

देश : उपचुनावों के रिजल्ट में भाजपा का खाता भी नही खुला,दलबदलू शत्रुघ्न सिन्हा बंगाल से फिर लोकसभा सांसद बने

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,चार विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनावो के परिणाम घोषित हो गए है। बंगाल की आसनसोल सीट से दलबदलू फ़िल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा 2 लाख से ज्यादा मतों से जीत गए है। आसनसोल के ही एमपी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और गायक बाबुल सुप्रियो बंगाल की बालीगंज सीट से 9 हजार से ज्यादा मतों से जीत गए है। बिहार में आरजेडी उम्मीदवार बोचहां सीट से जीत गए है। महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव 19000 मतों से जीत गई है। छतीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार भारी लीड से आगे चल रहे है। भाजपा को पांचों सीटो पर कोई सफलता नही मिली है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर