

Nokha आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार की रात बीकानेर जिलें की नोखा तहसील में बाइक चोरी के शक में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। युवक पर जिला अस्पताल के सरकारी क्वार्टर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने का आरोप है। लोगों के अनुसार, युवक बाइक लेकर मौके से निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान युवक बाइक लेकर क्वार्टर के आसपास घूम रहा था। संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर वहां मौजूद लोगों को उस पर शक हुआ। लोगों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

लोगों का आरोप है कि पकड़े जाने के बाद युवक ने बचने के लिए बेहोश होने का नाटक किया। इसके बाद उसे अस्पताल परिसर में ही ले जाया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लिया। बरहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। बाइक चोरी की घटना में उसकी भूमिका और पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


