Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश में चुनावों की घोषणा के बाद अब राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 123 मंगलवार की देर रात राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और समकक्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 123 RPS Transfer List
तबादला सूची में कई अधिकारियों को जिला पुलिस से रेंज, पुलिस मुख्यालय, सतर्कता, अपराध शाखा और अन्य विशेष पुलिस इकाइयों में भेजा गया है. वहीं कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में वृत्ताधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर लगाया गया है।
बीकानेर में उठापटक
डीजीपी स्तर पर जारी हुई इस सूची की बात करे तो बीकानेर से बीकानेर में तैनात आरपीएस शालिनी बजाज को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वही 11 आरपीएस अधिकारियों लाया-भेजा गया है। इस सूची के अनुसार संग्राम सिंह को सीओ, कोलायत से साईबर पुलिस आयुक्त जयपुर, नरेंद्र सिंह 10वीं बटालियन आरएसी बीकानेर को सहायक कमांडेंट प्रथम बटालियन जोधपुर, सुखदेव सिंह को एससी एसटी सैल बीकानेर से सीओ बीदासर, धर्मवीर सिंह को सदर पुलिस आयुक्तालय जयपुर से सीओ जीआरपी बीकानेर, आकांक्षा चौधरी को खाजूवाला से बीकानेर सदर सीओ हिमांशु शर्मा को सीओ गंगाशहर से बोरानाड़ा, जोधपुर, संजय शर्मा, सहायक कमांडेंट, तीसरी बटालियन बीकानेर से एसडीआरएफ जयपुर, प्रहलाद राय को लीव रिजर्व बीकानेर से सीओ गंगाशहर, अरविंद कुमार भारद्वाज को नोखा थानाधिकारी से एससी एसटी सैल बीकानेर, विजयपाल यादव को खाजूवाला सीओ ,जयपाल सिंह जैतावत को कोलायत सीओ लगाया गया है। वहीं आरपीएस शालिनी बजाज को उप पुलिस अधीक्षक साईबर क्राईम के साथ साथ उप पुलिस अधीक्षक यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


