Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बीकानेर पुलिस लाइन में ‘संडे ऑन साइकिल’ आयोजन, योग और...

Bikaner : बीकानेर पुलिस लाइन में ‘संडे ऑन साइकिल’ आयोजन, योग और साइकिल रैली में दिखा उत्साह

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर स्थित पुलिस लाइन में रविवार सुबह ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक योग सत्र आयोजित हुआ, जिसमें योग गुरु दीपक के निर्देशन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान करीब 215 अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इसके बाद सुबह 7:00 बजे से 7:30 बजे तक पुलिस लाइन से म्यूजियम सर्किल तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली को आरआई श्री जितेंद्र स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में धीरेंद्र सिंह शेखावत, परमेश्वर सुथार, कविता पूनिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

 



ताजा खबर