
आपणी हथाई न्यूज, शहर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक बार फिर चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसा गंगाशहर चौपड़ा बाड़ी सती माता मंदिर के पीछे रहने वाले राजकुमार सोनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 9 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ रामदेवरा दर्शन के लिए गया था और रात को वही रुका था।

अगले दिन पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उसके घर के ताले टूटे हुए है। वापस आकर देखा तो सीसीटीवी कैमरे में तीन व्यक्ति ताले तोड़ते दिखाई दिए। चोरों ने घर की अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवर,मंगलसूत्र,बाली- नोजपिन,20 सिक्के,जड़ाऊ सेट,सोने का प्योर टुकड़ा, दो रखड़ी और करीब 50-55 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वही दूसरी ओर कोटगेट थाना क्षेत्र गोगागेट बांद्रा बास पशु चिकित्सालय के पास दधिची भवन से बाथरूमों में लगी टोंटियां वाश बेसिन की टोंटियां ले गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ है।


