Homeखटाखट स्टोरीBollywood : मिर्जापुर का भौकाल बरकरार! 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर...

Bollywood : मिर्जापुर का भौकाल बरकरार! 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, गुड्डू पंडित के बाद रवि किशन ने छोड़ी अभिनय की छाप

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा लगातार कायम है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार कमजोर होती नजर नहीं आ रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और रवि किशन जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई में ‘मिर्जापुर’ सीरीज की लोकप्रियता का असर भी साफ दिखाई दे रहा है।

ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन किया। करीब 6,950 शोज के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 12वें दिन लगभग 5.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दूसरे सप्ताह में इतनी बड़ी संख्या में शोज मिलना और उसके साथ लगातार अच्छी कमाई करना फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी को दर्शाता है।

12वें दिन की कमाई जुड़ने के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 195.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 233.14 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में अब फिल्म 200 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के आंकड़े से बेहद करीब है।

भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन लगभग 48 करोड़ रुपये हो गया है।

इंडिया ग्रॉस और ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन को मिलाने पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 281.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यानी फिल्म अब 300 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है।

गौरतलब है कि ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2018 में हुई थी और अब तक इसके तीन सीजन दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। फिल्म के जरिए इस चर्चित कहानी और किरदारों को बड़े पर्दे पर लाया गया है। फिल्म में रवि किशन के अभिनय की भी चर्चा हो रही है, जबकि अली फजल और पंकज त्रिपाठी ने अपने चर्चित किरदारों के जरिए एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा है।

 



ताजा खबर