मानवअधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की बैठक सम्पन्न,बाना और जाखड़ को मिली जिम्मेदारी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीमानवअधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की बैठक सम्पन्न,बाना और जाखड़ को मिली...

मानवअधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की बैठक सम्पन्न,बाना और जाखड़ को मिली जिम्मेदारी

- Advertisement -Ads

आज माह के अंतिम रविवार को श्रीडूंगरगढ़ के मानवअधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की मासिक बैठक स्थानीय गांधी पार्क में आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार चौरडिया ने आगंतुक सभी सदस्यों का स्वागत किया प्रदेश सचिव ललित सिंह ओड़ ने विगत माह लगाई गयीं सभी जन हितार्थ मे आरटीआई सूचनाओं की जानकारी दी वही प्रदेश कोषाध्यक्ष विमल शर्मा ने आरटीआई कानून की जानकारी साझा की तथा आमजन में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिले इसके लिए अभियान चलाने को कहा।

- Advertisement -Ads

बैठक में शहर अध्यक्ष जगदीश मोदी ने नगरपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता को जागरूक करने का आह्वान किया प्रदेश सचिव ललित सिंह ओड़ की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष बिमल कुमार चोरडिया ने बीकानेर जिला अध्यक्ष पद पर सुभाष सिद्ध बाना और जिला महामंत्री के पद पर रामुनाथ जाखड़ को नियुक्ति की गई बैठक में उपस्थित सदस्य अनिल वाल्मीकि ,नीरज प्रजापत बेनिसर, हरिचंद चाहर,कोजू राम रेगर, बाबूलाल रेगर ,रूपचन्द वाल्मीकि,धर्मेन्द्र सिन्धी ,हंसराज राणा,आजाद नाई, बजरंग प्रजापत ,मुकेस बाजीगर,पुरखराम जाट, रामचन्द्र कूकना ,रामवतार शर्मा, मेघराज आंवला आदि सदस्यो ने नव नियुक्त सदस्यो को हार्दिक शुभकामनाएं एव बधाई दी।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर