Rajasthan : राजस्थानियों की प्रति व्यक्ति आय में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, लेकिन देश की प्रति व्यक्ति आय से राजस्थान रहा पीछे - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, November 17, 2025
Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : राजस्थानियों की प्रति व्यक्ति आय में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, लेकिन...

Rajasthan : राजस्थानियों की प्रति व्यक्ति आय में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, लेकिन देश की प्रति व्यक्ति आय से राजस्थान रहा पीछे

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,सांख्यिकी विभाग,राजस्थान द्वारा आर्थिक समीक्षा 2021-22 की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय में 28594 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान में 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 35 हजार 218 रुपए दर्ज की गई है। साल 2020-21 में राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 15 हजार 933 रुपए थी। पिछले साल की ही तुलना में प्रति व्यक्ति आय में करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पूरे भारत के हिसाब से प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 50 हजार 326 रुपए है।

देश की प्रति व्यक्ति आय से राजस्थानी की आय 15 हजार 198 रुपये कम है। हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय पूरे देश में सर्वाधिक है। हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय करीब 2 लाख 40 हजार रुपए है। पिछले चार सालों में कोविड के बावजूद राजस्थान में आर्थिक सुधार तेजी से हुए है और प्रति व्यक्ति आय भी साढ़े 28 हजार रुपए बढ़ी है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर