Bikaner: पुराना शहर मंडल भाजपा द्वारा देखा गया बजट का लाइव प्रसारण - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 10, 2026
Homeपॉलिटिकल पाटाBikaner: पुराना शहर मंडल भाजपा द्वारा देखा गया बजट का लाइव प्रसारण

Bikaner: पुराना शहर मंडल भाजपा द्वारा देखा गया बजट का लाइव प्रसारण

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,केंद्रीय बजट 2026 पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर शहर स्तर पर आशा आचार्य की अध्यक्षता में स्थानीय शिव शक्ति भवन डागा चौक सोनगिरी कुएं के पास में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश आचार्य के मुख्य आतिथ्य में बजट का लाइव प्रसारण देखा।

- Advertisement -Ads

सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा यह बजट आर्थिक मजबूती, समावेशी विकास और हर वर्ग के लिए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कर्तव्य भवन’ में बना यह बजट वास्तव में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस और निर्णायक कदम है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत, युवा सशक्तिकरण, महिला सम्मान, किसान व गरीब कल्याण एवं आधारभूत संरचना के विस्तार को नई गति प्रदान करेगा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह बजट देश को प्रगति, उन्नति एवं लोककल्याण के नए युग की ओर अग्रसर करने वाला सिद्ध होगा।

जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष ने कहा यह बजट केवल आंकड़ों का बजट नहीं है बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है वर्ष 2026 का बजट गांव और गरीब की, कृषि और किसान की तस्वीर तथा तकदीर बदलने वाला बजट है भारतीय कृषि विकसित बने और किसान आत्मनिर्भर हो, किसानो के लिए AI एग्री टूल की शुरुआत कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश से उत्पादन बढ़ाने मे मदद करेगा। ये स्वागत योग्य बजट है यह आशाओं का बजट है यह एक दूरदर्शी बजट है जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे, रेलवे और पर्यटन विकास पर केंद्रित है।यह बजट वित्तीय समृद्धि की नींव रखेगा।

जिला कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक तिवाड़ी, मण्डल संयोजक संजय शर्मा, सहसंयोजक जितेन्द्र व्यास, नितिन जोशी मण्डल उपाध्यक्ष ओम सुथार, श्याम सुंदर जोशी, चंदा गहलोत, मुरलीधर दईया,मालचंद सुथार, कर सलाहकार जतिन शर्मा और ललित पारीक, मण्डल मंत्री अनादि पारीक, सुनील दत्त चौहान, विष्णु छंगाणी पार्षद किशोर आचार्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता राहुल पारीक, अनिरुद्ध आचार्य,जुगल राठौड़, टीकमचंद राठौड़, मनोज व्यास,राजेश व्यास, आनंद पुरोहित, वीरेन्द्र पुरोहित,जमील हैदर, कौशल्या सुथार, उमा शर्मा, ललिता मारु, पुष्पा गुप्ता आदी मातृ शक्ति एवं पार्टी के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मण्डल सहसंयोजक कन्हैयालाल पुरोहित ने दी जानकारी।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर