New recruitment in Rajasthan Electricity Department: राजस्थान सरकार ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में खुशी की लहर दौड़ा दी है। राज्य सरकार ने विद्युत वितरण निगमों में तकनीशियन-तृतीय के 1947 नए पदों के सृजन को वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
ये सभी पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सरकारी सेवाओं में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर देने के संकल्प के क्रम में इस निर्णय से वितरण कंपनियों में तकनीकी कार्मिकों की कमी को पूरा किया जा सकेगा.
हीरालाल नागर ने बताया विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के लिए जिलों के दौरों में वितरण कंपनियों में तकनीकी कार्मिकों की कमी सामने आई थी.विद्युत वितरण निगम के कार्मिक भी लम्बे समय से नए पद स्वीकृत करने की मांग कर रहे थे. इससे विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा.
जयपुर डिस्कॉम में 537, अजमेर डिस्कॉम में 498 और जोधपुर डिस्कॉम में 912 तकनीशियन-तृतीय के नवीन पदों के सृजन के ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव का उपमुख्यमंत्री ने अनुमोदन किया है.


