Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिक्स : सीएम गहलोत ने कर्नाटक के लिए भरी उड़ान, राहुल गांधी...

पॉलिटिक्स : सीएम गहलोत ने कर्नाटक के लिए भरी उड़ान, राहुल गांधी से कदम मिलाने की तैयारी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जयपुर से विशेष विमान से उड़ान भर ली है वे कर्नाटक के बेल्लारी पहुंचेंगे। गहलोत यहां पर आयोजित होने वाली जनसभा में हिस्सा लेंगे।

वहीं यह जसभा राहुल गांधी की भारत जोडो पदयात्रा के बीच होनी है। सीएम गहलोत 11 बजे के करीब बेल्लारी पहुंचेंगे। आपकों बता दे कि बीते दिनों के सियासी घटनाक्रम के बाद गहलोत और कांग्रेस आलाकमान में दूरियां बढ़ी हुई नज़र आ रही है।

बरहाल गहलोत आज कांग्रेस के राहुल गांधी से कदम मिलाकर चलने की कोशिश करेंगे ताकि पार्टी से बिगड़े रिश्तों में कुछ सुधार हो सके। बेल्लारी कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का गृहनगर है।



ताजा खबर