Homeखटाखट स्टोरीBollywood : थलापति की 'जन नायकन' की धमाकेदार ओपनिंग, अब तक कर...

Bollywood : थलापति की ‘जन नायकन’ की धमाकेदार ओपनिंग, अब तक कर डाली ये कमाई

basic ad

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, तमिलनाडु के नवोदित मुख्यमंत्री और सिनेमा पर्दे के सुपरस्टार थलापति विजय अपने 30 साल लंबे फिल्मी सफर को एक धमाकेदार अंदाज में अलविदा कहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सात महीने के लंबे इंतजार के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज हो चुकी है। अब इस मूवी को लेकर दर्शकों के बीच ऐसा क्रेज है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

एडवांस बुकिंग के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद फिल्म ‘जन नायकन’ ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की है। खासतौर पर तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में लगभग हर शो हाउसफुल चल रहा है। फिल्म तमिल सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग का नया कीर्तिमान रचने की राह पर थी, लेकिन मामूली अंतर से पीछे रह गई।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने पहले दिन भारत में 41 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही, जहां तमिलनाडु के कई थिएटर्स में सुबह 7 बजे से ही शो शुरू हो गए थे।रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह के शो में तमिल वर्जन की ऑक्यूपेंसी 73 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई और शहरी इलाकों में ज्यादातर शो हाउसफुल रहे।

‘जन नायकन’ ने दूसरे दिन भारत में 12,190 शोज से 21.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की अब तक की इंडिया में ग्रॉस कमाई 75 करोड़ रुपये और इंडिया में नेट कलेक्शन 63.85 करोड़ रुपये हो गया है।



ताजा खबर