Homeखटाखट स्टोरीBikaner : रॉयल मोटर्स के शो रूम में अचानक लगी आग, दो...

Bikaner : रॉयल मोटर्स के शो रूम में अचानक लगी आग, दो वाहन जलकर खाक

आपणी हथाई न्यूज, गंगाशहर गोपेश्वर बस्ती स्थित रॉयल मोटर्स में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग जाने के कारण दो वाहन जलकर खाक हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों के इस शोरूम में एसी के चलते शार्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते  चिंगारी आग के रूप में फेल गई।  बेकाबू होते हालात को देख वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दीए। पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि  इस घटना में एक  दुपहिया और एक तिपहिया वाहन जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि शोरूम में गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे जो समय रहते हटा लिए गए



ताजा खबर