

Bikaner Breaking आपणी हथाई न्यूज, पंचायत चुनाव में मिली बड़ी जीत की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब खाजूवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत 8KYD से नवनिर्वाचित सरपंच सुखप्रीत कौर के ससुर और सरपंच प्रतिनिधि मलकीत सिंह मान के निधन की खबर सामने आई। चुनाव में 770 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले सुखप्रीत कौर के ससुर मलकीत सिंह मान की हृदयाघात से मौत होने की जानकारी सामने आई है। जीत के बाद जहां समर्थकों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था, वहीं इस दुखद खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

मलकीत सिंह मान भी जीत को लेकर समर्थकों के साथ जीत का जश्न मना रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जीत का जश्न देखते ही देखते शोक में बदल गया। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर छा गई।




