Homeपॉलिटिकल पाटाबीकानेर में इस सवाल पर उखड़ गए अपने बयानों से पहचान बनाने...

बीकानेर में इस सवाल पर उखड़ गए अपने बयानों से पहचान बनाने वाले मंत्री खाचरियावास

basic ad

बीकानेर में आज मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर खूब हमला बोला। मंत्री खाचरियावास अपनी बेबाक बयानी के लिए जाने जाते हैं अपने चिर परिचित अंदाज में मंत्री खाचरियावास ने ना केवल बीजेपी पर हमला बोला बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बहाने बीजेपी की आंतरिक कलह पर भी तंज कसा।

खाचरियावास ने पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर भी खूब हमला बोला। हालांकि मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास कांग्रेस की आंतरिक सियासत पर बोलने से बचते नजर आए। सचिन पायलट से हुई मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वह उस पर पहले ही बयान दे चुके हैं साथ ही सचिन पायलट के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को समर्थन देने के सवाल को भी खाचरियावास टाल गए।

प्रताप सिंह खाचरियावास से जब उनके इस्तीफे पर सवाल पूछा गया तब प्रताप सिंह खाचरियावास उखड़ गए। जब उनसे पूछा गया कि आप ने इस्तीफा दे रखा है या नहीं उस वक्त मंत्री खाचरियावास फिर असहज नजर आए।



ताजा खबर