Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : जुआरियों पर बीकानेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, लाखों...

Bikaner Crime : जुआरियों पर बीकानेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, लाखों के साथ सात जुआरी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में दीपावली सीजन के आने से पहले शहर के जुआरी जुए के नए नए खेलने के ठिकाने तलाशने लगते हैं । इन्ही ठिकानों पर इस बार बीकानेर की पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। बीती रात बीकानेर पुलिस ने तीर्थ स्तंभ स्थित बहादुर विलास होटल में दबिश दी और 7 लोगों को जुआ खेलतें गिरफ्तार भी किया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर एसपी ने सदर थाना पुलिस और स्पेशल टीम का गठन कर मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे धीरज सिंह,सहदेवसिंह, कुलदीप सिंह,तेजपाल सिंह,खींव सिंह,गोपालसिंह जितेंद्र को पुलिस ने घेर लिया। आरोपियों के कब्जे से 4लाख 3 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए है।



ताजा खबर