Homeराजस्थानRajasthan Crime : प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने ही कर दी...

Rajasthan Crime : प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने ही कर दी मासूम बेटे की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट

आपणी हथाई न्यूज, बीते रविवार को गंगानगर जिले के पदमपुर में 5 साल के मासूम बच्चे तुषार का शव उसी के घर की छत पर प्लास्टिक बैग में मिलता है जिससे देख और सुनकर स्थानीय लोग गुस्से में आ जाते हैं और धरना प्रदर्शन करते है। पुलिस जांच शुरू करती है तो पुलिस के भी होश उड़ जाते है। बच्चे की कातिल उसकी माँ सुमन और उसका प्रेमी सर्वेश निकलता है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामलें का पर्दाफाश कर दिया है। मासूम तुषार की माँ और पड़ोस में रहने वाले सर्वेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। तुषार ने इन दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद तुषार की मां और प्रेमी सर्वेश ने उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया । तुषार का शव प्लास्टिक के बैग डालकर घर की छत पर फेंक दिया। मामलें का पटाक्षेप करते हुए गंगानगर पुलिस ने आरोपी मां सुमन और प्रेमी सर्वेश को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



ताजा खबर