

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साल से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों मनीष जाट और रामरतन जाट को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मारपीट, जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में पतंग उड़ाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोप है कि मनीष, रामरतन और उनके साथियों ने पड़ोसियों पर लाठी और सरियों से हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
बीकानेर पुलिस ने लगातार तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मनीष जाट (22 वर्ष) निवासी साधासर और रामरतन जाट (23 वर्ष) निवासी बिदासरिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।


